Giridih News :नगर निगम कार्यालय पहुंचे डिप्टी मेयर, सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात
Updated at : 18 Mar 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे. सुबह में निगम कार्यालय पहुंचने पर सफाई सरदार और कर्मियों ने उनका स्वागत किया.
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने निगम के सफाई कर्मियों से बातचीत की और त्योहार में शहर की साफ-सफाई की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कर्मियों को सफाई अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को त्योहारों में किसी तरह की परेशानी ना हो. सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन डिप्टी मेयर को सौंपा गया. मौके पर वार्ड पार्षद मो इम्तियाज, महबूब आलम अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि हबलू गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, सोनू चौरसिया, मो शबीर, लखन शर्मा, लखन हरिजन, अशोक हाड़ी, लखन हाड़ी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




