Giridih News :पारसनाथ पर्वत पर आग लगाने पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 28 Feb 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पारसनाथ पर्वत पर आग लगाने पर रोक लगाने की मांग

Giridih News :झारखंड राज्य के सबसे ऊंचे शिखर पारसनाथ पर्वत पर आग लगाने की घटना पर रोक लगाने की मांग की गयी है. पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति मधुबन सह जेएलकेएम के संस्थापक सदस्य नरेश कुमार महतो ने कहा है कि पारसनाथ पहाड़ का अस्तित्व बचाने की जरूरत है.

विज्ञापन

झारखंड राज्य के सबसे ऊंचे शिखर पारसनाथ पर्वत पर आग लगाने की घटना पर रोक लगाने की मांग की गयी है. पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति मधुबन सह जेएलकेएम के संस्थापक सदस्य नरेश कुमार महतो ने कहा है कि पारसनाथ पहाड़ का अस्तित्व बचाने की जरूरत है. प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में असामाजिक तत्वों एवं प्राकृतिक कारणों से आग लग जाती है. इससे लाखों पेड़-पौधे, पशु-पक्षी जलकर राख हो जाते हैं. पेड़ों की कटाई एवं अवैध रूप से पत्थरों के खनन से भी हरेक साल पहाड़ में कहीं-न-कहीं भूस्खलन देखने को मिल ही जाता है. इस वर्ष पारसनाथ पहाड़ पर आग न लगे, इसके लिए वन विभाग और मधुबन की संस्थाओं को विशेष पहल करनी चाहिए. पहाड़ का अस्तित्व बचा रहेगा, तभी श्रद्धालु यहां आयेंगे तथा शुद्ध वातावरण बना रहेगा. अगर मार्च महीने से ही कुछ पहल की जायेगी, तो बहुत हद तक पारसनाथ पहाड़ पर अगलगी की घटना को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola