जंगल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:42 PM
हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटौरी पंचायत अंतर्गत रजपुरा स्थित पत्थर फेकवा जंगल में गुरुवार की रात एक युवक का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.
देवरी-झारखंडधाम. हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटौरी पंचायत अंतर्गत रजपुरा स्थित पत्थर फेकवा जंगल में गुरुवार की रात एक युवक का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. जंगल में युवक का शव होने की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में हीरोडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर शव को जब्त करने में जुट गये. इधर मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के बांधी गांव निवासी बालेश्वर दास के पुत्र राजेश रविदास 35 वर्ष के रूप में हुई है. सूचना पर मृतक के पिता बालेश्वर दास व भाई सोहन कुमार दास पहुंचे और हत्या करने शव फेंकने की बात कही.
चेन्नई में करता था काम :
राजेश चेन्नई के होटल में काम करता था और पिछले माह ही घर आया था. गुरुवार को दोपहर बाद करीब दो-तीन बजे के बीच में घर से खोरीमहुआ के लिए निकला था. देर शाम तक नहीं पहुंचा. इसी बीच घर वालों को जानकारी मिली की उसका शव जंगल में पड़ा हुआ है. सूचना पर हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल व एएसआई सजल-बल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटनास्थल पर दो जोड़ी चप्पल तथा शव से लगभग 100 मीटर दूर तक खून गिरा हुआ मिला. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकरजांच की जा रही है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










