ट्रक के टायर के अंदर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 11:01 PM
पुलिस को युवक के समीप एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके माध्यम से युवक का पहचान की गयी. युवक नीतू यादव यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.
डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक टायर दुकान के बाहर रखे ट्रक के टायर के अंदर एक युवक का शव मिला. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने टायर दुकान के समीप टायर के अंदर युवक का शव को देखा. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने इस बात की सूचना डुमरी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. युवक ने काले रंग का टी शर्ट और खाकी रंग का पैंट पहने हुए था. पुलिस को युवक के समीप एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके माध्यम से युवक का पहचान की गयी. युवक नीतू यादव यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. समाचार लिखे जाने तक शव मिलने के कारणों का पता नहीं चला है. थाना प्रभारी प्रिन्नन कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्टया में हत्या के मामले से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










