Giridih News :दलांगी में रामनवमी जुलूस विवाद की डीसी-एसपी ने ली जानकारी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Mar 2026 10:47 PM
बिरनी प्रखंड के दलांगी लेबरा में वर्ष 2023 से सर्वे रोड से रामनवमी जुलूस ले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के निष्पादन के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर दोनों समुदाय के 10-10 लोग समाहरणालय पहुंचे.
बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, बिरनी के सीओ संदीप मधेशिया समेत बिरनी व भरकट्टा के पुलिस अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे. इस दौरान अधिकारियों ने दोनों समुदाय से विवाद की जानकारी लेते हुए आपस में भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाने की बात कही.
17 मार्च को बिरनी प्रखंड कार्यालय में होगी बैठक
मुस्लिम समुदाय की ओर से दलांगी निवासी सह पूर्व प्रमुख कलीमुद्दीन अंसारी व बहादुर यादव ने बताया कि बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ सार्थक बात हुई . इसमें तीन विकल्प दिया गया है. साथ ही अगली बैठक बिरनी प्रखंड कार्यालय में 17 मार्च को निर्धारित की गयी है. इसमें दोनों पक्षों के लोगों को आने को कहा गया है. उसी दिन मामले का निष्पादन करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










