Giridih News: डीसी ने की विभागों के आवंटन और व्यय की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: डीसी ने की विभागों के आवंटन और व्यय की समीक्षा

Giridih News: समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बैठक में विभागीय अलॉटमेंट की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों के बीच विशेष प्रपत्र वितरित किये गये. विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन का अचूक रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व आवंटित राशि का आहरण कर नियमानुकूल व्यय करने हेतु सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.

नियमानुकूल व्यय के दिये गये निर्देश

विदित हो कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सरकार से विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है. इस आवंटन के विरुद्ध राशि का आहरण कर व्यय भी किया जाना है. वित्तीय वर्ष की अवधि समाप्ति पर है. इस आलोक में प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित किया जाना है.

फलत: बैठक के दौरान सभी विभागों से बारी-बारी कर योजना एवं गैर-योजना मदों समेत अन्य प्रयोजनों के लिए विभिन्न मदों/शीर्षों में प्राप्त आवंटन की स्थिति एवं उनका खर्च करने संबंधी अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय करने संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola