Giridih News :पुत्री ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :शनिवार की शाम जरूआडीह पंचायत सचिवालय के बगल में मिली रुखसाना का शव मिलने के मामले में उसकी पुत्री नाजनीन परवीन के आवेदन पर थाना में केस दर्ज किया गया है. नाजनीन ने अपने पिता ताहिर अंसारी और उसके कुछ दोस्तों पर मां की हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जांच को ले पहुंची एफएसएल की टीम

शनिवार की शाम जरूआडीह पंचायत सचिवालय के बगल में मिली रुखसाना का शव मिलने के मामले में उसकी पुत्री नाजनीन परवीन के आवेदन पर थाना में केस दर्ज किया गया है. नाजनीन ने अपने पिता ताहिर अंसारी और उसके कुछ दोस्तों पर मां की हत्या का आरोप लगाया है. इधर, आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुलिस टीम जांच में जुट गयी है. हत्या के कारणों का खुलासा करने के लिए रांची से एफएसएल की टीम भी बेंगाबाद पहुंची है. पुलिस टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर, पत्नी की हत्या के बाद उसका पति मो ताहिर अंसारी घर से फरार है.

क्या है मामला

बताया जाता है कि रुखसाना परवीन की दूसरी शादी ताहिर से हुई थी. पहली शादी से उसे दो संतान हैं, जबकि दूसरी शादी से छह संतान हुए. कुछ दिनों तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इसके बाद रुखसाना पति का घर छोडकर गिरिडीह में रहने लगी. पिछले शुक्रवार को ताहिर उसे लेने के लिए गिरिडीह गया था. उसकी पुत्री ने कहा है कि उसके पिता मां को गिरिडीह से ट्रेन से लेकर जरूआडीह ले जा रहे थे. लेकिन, रात में दोनों घर नहीं पहुंचे. सुबह से उसकी खोजबीन शुरू हुई. शनिवार की शाम को जरूआडीह पंचायत सचिवालय के बगल सुनसान स्थान में पत्थर के पास उसकी मां का शव मिला. शव को देखने से पता चल रहा था कि उसे पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है.

पिता ने दी थी हत्या की धमकी : आवेदन में नाजनीन ने कहा है कि उसके पिता उसकी मां के को प्राय: हत्या करने की धमकी दी थी. इधर, शनिवार को शव पाये जाने की सूचना पर वह अपने भाई फरदीन के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी. उसकी पुत्री ने दावा किया है कि उसके पिता ताहिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है. वहीं दूसरी शादी से हुए बच्चों ने भी पिता को हत्या का जिम्मेदार बताया है.

जांच में जुटी पुलिस टीम

केस दर्ज कर बेंगाबाद पुलिस सक्रिय हो गयी है. रविवार को रांची से एफएसएल टीम के सहायक निदेशक सह वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी अजय भगत और डॉ राॅबिन बेंगाबाद पहुंचे. अनुसंधानकर्ता एसआई विजय कुमार मंडल के साथ दोनों घटनास्थल पहुंचे और खून लगी मिट्टी के नमूने लिया और आसपास के लोकेशन का फोटो लिया. अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा करने के लिए पूछताछ भी की जायेगी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola