Giridih News :नये वर्ष के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़, आज भी जश्न
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 11:03 PM
Giridih News :वर्ष के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए सैलानियों का उत्साह चरम पर रहा. यहां जिले के अलावा आसपास के जिलों व अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहुंचे.
बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल खंडोली डैम और उसरी वाटर फॉल में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे. सुबह से ही लोग यहां पहुंचने लगे. दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती चली गयी. इनमें युवाओं के साथ-साथ परिवार वाले भी यहां पहुंचे. दोपहर में खंडोली और उसरी क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. हालांकि, प्रशासन की पहल पर यातायात सामान्य किया गया. नववर्ष के आगमन को लेकर पर्यटक स्थलों पर उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा, जिससे पूरा क्षेत्र गुलजार रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










