गिरिडीह में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

गिरिडीह में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या हो गयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतकों के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं.

विज्ञापन

श्रवन कुमार, गिरिडीह : गिरिडीह में अज्ञात अपराधियों ने अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी है. दोनों घटना शनिवार देर रात भेलवाघाटी थाना क्षेत्र का है. पहला मामला अमजो गांव का है जहां हाफिज रहमत नामक 45 वर्ष व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. उनका शव घर के अंदर ही चौकी पर पाया गया है. मृतक के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मौजूद है. आशंका जतायी जा रही है कि सोते वक्त ही घटना को अंजाम दिया गया है. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

दूसरी घटना पुरहारा गांव की है जहां टेकन यादव नामक युवक का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.

Also Read: Muharram 2024: गिरिडीह में करंट लगने से ताजिया निशान ले जा रहे युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola