ePaper

Muharram 2024: गिरिडीह में करंट लगने से ताजिया निशान ले जा रहे युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Updated at : 17 Jul 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम पर निकला ताजिया

मुहर्रम पर निकला ताजिया

Muharram 2024: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में ताजिया निशान ले जा रहा युवक 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Muharram 2024: जमुआ (गिरिडीह)-गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो गांव में बुधवार की दोपहर ताजिया निशान लेकर गांव का भ्रमण करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोगों के झुलसने की सूचना है. गांव का ही हैदर अंसारी (26 वर्ष) पिता ताजउद्दीन अंसारी ताजिया लेकर गांव का भ्रमण कर रहा था. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में कच्चे बांस की बल्ली आ गयी. बांस में करंट प्रभावित होने के कारण घटनास्थल पर ही हैदर की मौत हो गयी. पीड़ित परिवारों को बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है. इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है.

घर में अकेला कमाने वाला था हैदर

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर हुए हादसे में युवक मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसर गया. मृतक बावर्ची का काम करता था. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. मृतक के पिता ताजुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज वह निशान लेकर निकला था. करंट से हैदर की मौके पर ही मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर चकमंजो कर्बला में दफन किया जाएगा. वहीं, हादसे में झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन

जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है. मृतक के पिता ने अभी आवेदन नहीं दिया है. हादसे की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चीना खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, सदस्य सच्चिदानंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और रोते-बिलखते परिजनों को ढाढ़स बंधवाया. बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

Also Read: Muharram Violence: धनबाद में 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola