Giridih News :उपायुक्त से मिले माले नेता, की समस्या के समाधान की मांग

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :माले नेता राजेश सिन्हा की अगुवाई में एक शिष्टमंडल डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की. इस दौरान कई समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की.

विज्ञापन

7 गिरिडीह – 71.

गिरिडीह. माले नेता राजेश सिन्हा की अगुवाई में एक शिष्टमंडल डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की. इस दौरान कई समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. श्री सिन्हा ने बताया कि पचंबा रोड निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. निर्माण कार्य की गति धीमी रहने के कारण लोग धूलकण से परेशान हैं. मेटेरियल सही से नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने गिरिडीह के कई तालाबों का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है. उन्होंने मानसरोवर तालाब, लखारी तालाब, अरगाघाट पुल के नजदीक तालाब का जीर्णोद्धार कराने की मांग की. श्री सिन्हा ने बताया कि डीसी ने सभी मामलों में संज्ञान लेते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है. मौके पर मुस्तकीम अंसारी, निशांत भास्कर, कन्हाई पांडेय, राजकुमार, बबलू मजहर, चुन्नू,एकराम और नौशाद आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola