ePaper

Giridih News :आंगनबाड़ी केंद्रों व पुल -पुलिया का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें : डीसी

Updated at : 21 Jul 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :आंगनबाड़ी केंद्रों व पुल -पुलिया का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें : डीसी

Giridih News :उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की. इस दौरान डीसी ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याें के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें.

विज्ञापन

अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता व डीएमएफटी को लेकर बैठक

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की. इस दौरान डीसी ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याें के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें. बैठक में उपायुक्त ने अब तक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की. कहा कि लंबित काम जल्द पूर्ण करायें, ताकि सारे कार्याें का जिलास्तर से निरीक्षण किया जा सके. इसके बाद उपायुक्त ने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन करने का निर्देस दिया.

अधिकारी समन्वय स्थापित कर करें काम

बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों और पुल-पुलिया का निर्माण प्राथमिकता के साथ कार्य करने की बात कही. कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें. उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ किया जायेगा. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की बात कही. कहा कि डीएफएमटी के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास हेतु जितनी भी योजनाओं का चयन किया जाता है, सभी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाये, ताकि खनिज प्रभावित क्षेत्रों में वहां के परिवेश के अनुसार काम हो. इससे क्षेत्र का विकार होगा. डीएमएफटी की राशि पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च करें. योजनाओं के चयन में पारदर्शिता रखें और ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर काम करें. बैठक में उप विकास आयुक्त, भवन प्रमंडल, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल 1/2 तथा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, योजना विभाग के अधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola