Giridih News :मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी के बच्चों को मिला सम्मान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह के मधुबन वेजिस ने मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के सम्मान में बुधवार को समारोह का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह के मधुबन वेजिस ने मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के सम्मान में बुधवार को समारोह का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही रेस्तरां के अनुरूप खान-पान की व्यवस्था की गई. इस अकादमी के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि मधुबन वेजिस के संस्थापक प्रमोद कुमार जैसे व्यक्ति हमारा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों का पीठ थपथपाते हैं तो मनोबल और विश्वास बढ़ता है. कहा कि उनके द्वारा दिया गया यह सम्मान भोज सराहनीय है. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह हम सबों के लिए गौरव की बात है कि गिरिडीह जैसे शहर में डॉ मोंगिया ने उत्कृष्ट वॉलीबॉल अकादमी की स्थापना की है, जहां देश के विभिन्न राज्यों के बच्चे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में यहां के बच्चे वॉलीबॉल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का परचम लहरायेंगे. सम्मान समारोह में बच्चों के अलावा कोच अजीत सिंह, अकादमी में इंटर्नशिप प्राप्त कर रहे लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्स्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के दिव्यांशु सिंह एवं अश्विनी यादव, अकादमी के केयर टेकर शब्बीर अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola