Giridih News :कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र आज से

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 11:17 PM

विज्ञापन

Giridih News :चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा. नौ दिनों तक चलनेवाले इस व्रत का समापन आगामी 27 मार्च को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ व्रत का होगा.

विज्ञापन

पर्व के पहले दिन विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जायेगी. बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. दुकानें भी सज चुकी हैं. पूजा भंडारों में भी खरीदारों की भीड़ देखी गयी.

कई गांवों में पूजा पंडाल बनाकर हो रही

पूजा

सरिया प्रखंड में ठाकुरबाड़ी, बगड़ो, चिचाकी, मंदरामो (छिली छपरी), पूरनीडीह, रतनाडीह, चौधरीडीह आदि गांवों में पूजा पंडाल चुके हैं. छिली छपरी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि 72 वर्षों के बाद इस प्रकार का संयोग है कि अमावस्या युक्त प्रतिपदा तिथि को क्षेत्र नवरात्रि का कलश स्थापना हो रही है. बताते चलें कि चैत्र नवरात्र रामनवमी पूजा को लेकर गांव गांव में अष्टमी की रात को मंदिरों में विशेष पूजा कर महावीरी झंडा निकाला जायेगा. नवमी को जुलूस की शक्ल में प्रत्येक वर्ष की भांति ठाकुरबाड़ी मंदिर में झंडा मिलन कराया जायेगा. रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिख रहा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola