Giridih News :डुमरी में कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गापूजा की शुरुआत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 11:38 PM
Giridih News :डुमरी में कलश स्थापना के साथ ही गुरुवार से दस दिवसीय चैती दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गयी है. पहले दिन माता के शैलपुत्री रूप की पूजा की गयी.
डुमरी में कलश स्थापना के साथ ही गुरुवार से दस दिवसीय चैती दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गयी है. पहले दिन माता के शैलपुत्री रूप की पूजा की गयी. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और जय माता दी के जयकारों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. वनांचल चौक स्थित दुर्गा मंदिर में इस बार पूजा की रजत जयंती है. इसको लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. रंग-बिरंगी लाइट, मालाओं व पारंपरिक साज-सज्जा यहां देखने को मिल रही है. वहीं, डुमरी और जामतारा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गयी. समिति ने निर्णय लिया गया है कि 10 दिनों तक केवल माता की स्तुति, भजन और मंत्रोच्चार ही बजाये जायेंगे, ताकि पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और शांत वातावरण बना रहे. श्रद्धालुओं कीभीड़ को देखते हुए पूजा समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी हैं. महिला-पुरुषों की अलग-अलग समिति बनी है.
अधिकारियों ने लिया जायजा
पूजा की पूर्व संध्या पर बुधवार को डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा थाना प्रभारी प्रनीत पटेल मंदिर परिसर पहुंचे और वहां की तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेकर कई निर्देश दिया. पुलिस ने पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किये हैं.पहले ही दिन खुला पट
मंदिर में इस वर्ष पहले दिन से ही माता का पट खोल दिया गया है, जिससे श्रद्धालु शुरू से ही दर्शन कर सकें. शाम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मालूम रहे कि इस पूजा का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक स्व परमेश्वर शर्मा के पुत्र रमेश प्रभाकर द्वारा किया जा रहा है. यहां 25 वर्षों से पूजा हो रही है. पूजा का पूरा खर्च भी वह स्वयं उठाते हैं. पूजा के साथ-साथ मेले का आयोजन भी क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बेसिक स्कूल के मैदान में झूले और अन्य दुकान लगायी जा रही है. मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










