Giridih News :अवैध पत्थर खदान संचालक व हाइवा मालिक-चालक पर केस
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 11:31 PM
Giridih News :देवरी अंचल क्षेत्र में अवैध ढंग से संचालित दो पत्थर खदान के संचालक तथा अवैध पत्थर ढुलाई के मामले में एक हाइवा के मालिक व चालक के विरुद्ध हीरोडीह थाना व भेलवाघाटी थाना में मुकदमा किया गया है.
जानकारी के मुताबिक बीते 13 मार्च को हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध के पास पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से बांका बिहार के इटहरी गांव की 60 वर्षीय महिला नन्हकी देवी पति नरेश प्रसाद सिंह की मौत हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने को आग के हवाले कर दिया था. विधायक डॉ मंजू कुमारी ने विधानसभा में इस मामले में उठाकर कार्रवाई की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते देवरी के सीओ ने छापेमारी अभियान चलाकर केस किया. सीओ श्यामलाल मांझी ने हीरोडीह थाना में दिये गये. आवेदन में बताया है की बीते 17 मार्च को सूचना के आधार किसगो के कच्ची सड़क पर जलाये गये हाइवा वाहन संख्या बीआर 27जी 1797 का अंचल के अन्य कर्मियों के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उक्त वाहन में अवैध पत्थर लदा हुआ पाया. चालक व मालिक घटनास्थल पर नहीं थे. परिवहन संबधित चालान किसी के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया.
अमझर में की गयी
छापेमारी
सीओ ने बताया कि गिद्धा (अमझर) में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की. यहां अवैध रूप से खनन कर पत्थर निकाला गया है. जानकारी के आधार पर अवैध खनन कराने वाले किसगो के रघु पासवान उर्फ अरविंद पासवान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.
राजस्व उप निरीक्षक ने भी दर्ज कराया मुकदमा
इधर, देवरी अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक गौतम कुमार ने भेलवाघाटी थाना में आवेदन देकर निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार निवासी राजकुमार ओझा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है. देवरी अंचल के मौजा चहाल में खाता संख्या 18, प्लॉट संख्या 157, रकवा 66.88 एकड़ के मध्ये लगभग 1.30 एकड़ भूमि पर अवैध ढंग से पत्थर खदान संचालन कर काला पत्थर खननन करने का आरोप है. हीरोडीह के थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने चहाल में अवैध पत्थर खदान संचालन के मामले में मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










