Giridih News: व्यवसायी के घर डकैती में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

Updated at : 09 Mar 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: व्यवसायी के घर डकैती में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

Giridih News: जमुआ द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर मोड़ के पास किराना व्यवसायी मनोज साव के मकान व दुकान में शनिवार देर रात को डकैती मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. डैकत दो लाख नकद समेत आठ लाख रुपये की संपत्ति की लूट कर ले गये थे.

विज्ञापन

मनोज साव के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 49/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. लगातार कुछ बिंदुओं पर जांच चल रही है .

क्या कहते हैं एसडीपीओ

खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि जमुआ में हुई लूटपाट एक बड़ा मामला है. अपराधियों तक पहुंचने को लेकर एक एसआइटी गठित की गयी है. टीम में शामिल अधिकारियों ने सभी बिंदु पर जांच कर रहे हैं.

टीम में जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, गावां थाना प्रभारी अभिषेक महतो, देवरी के एसआई सोनू साव को शामिल किया गया है. टीम लगातार संदिग्ध लोगों तक पहुंच रही है. जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola