बिहार में हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को विजय सिन्हा की चेतावनी, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Apr 2026 3:00 PM
विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री
Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अब तक हड़ताल पर हैं. ऐसे में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक बार फिर उन्हें चेतावनी दी. विजय सिन्हा ने कहा- समीक्षा की जा रही है. किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा.
Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं हैं. इस बीच आज बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर उन्हें चेतावनी दी. इसके अलावा भी अन्य मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी.
अधिकारियों से कर चुके हैं आग्रह
अधिकारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, हमारी बात प्रधान और मुख्य सचिव से हुई है. ये लोग नियम के तहत जो कार्रवाई होती है वो करेंगे. हम तो हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से 5 से 6 बार मिले और उनसे काम पर लौटने का आग्रह किए और उनकी नियम के अनुसार जो मांग है, उसे पूरा करेंगे. डिप्टी सीएम के आग्रह के बावजूद अब तक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर डटे हुए हैं.
विजय सिन्हा बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, हड़ताल कर रहे कर्मचारी भ्रम में हैं कि सरकार बदलेगी. लेकिन कल हमारी सरकार थी, आज है और आगे भी रहेगी. सरकार नियम के अनुसार ही काम करेगी. साफ-साफ उन्होंने राजस्व कर्मचारी और अधिकारियों को चेतावनी दी कि कौन गड़बड़ कर रहा है, इसकी समीक्षा हम कर रहे हैं. किसी को नहीं छोड़ेंगे.
4 अप्रैल को मुंगेर में होगा कार्यक्रम
विजय सिन्हा ने यह भी जानकारी दी कि 4 अप्रैल को मुंगेर में भूमि सुधार कल्याण कार्यक्रम होगा. सरकार का संकल्प है कि बिहार भूमि विवाद मुक्त हो. साथ ही उन्होंने नॉन वेज को लेकर यह कहा कि सरकार का संकल्प है कि हम जनता का सेवक बनकर काम करें. उसका दोहन-शोषण ना करें.
Also Read: बिहार में जहरीले पेय पदार्थ से मौत पर जीतन राम मांझी का बयान, बताया कहां हो रही गड़बड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










