Giridih News :सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih News :घोड़थंभा ओपी और देवरी थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से गुरुवार को एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची घोड़थंभा ओपी में एसएआई रजनीश कुमार ने तत्परता से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है. पुलिस घायल युवक की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि घायल की बाइक को जब्त किया गया है.

टेंपो अनियंत्रित होने से दो जख्मी

चतरो-जमुआ मुख्य सड़क पर बिलोटांड़ गांव के पास गुरुवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इससे टेंपो पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों जमुआ थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह गांव निवासी सुलेमान अंसारी (45) व अमीना बीबी (40) शामिल हैं. बताया जाता है कि टेंपो चतरो से सवारी लेकर जमुआ की ओर जा रहा था. इसी क्रम में बिलोटांड़ गांव के पास घटना घटी. स्थानीय ग्रामीण दोनों घायलों को निजी चिकित्सा केंद्र ले गये, जहां दोनों का इलाज किया गया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola