देवर जैसे खेसारी लाल को पति बताकर बुरी फंसी ज्योति सिंह, सामने आकर दी सफाई

Updated:
विज्ञापन
Jyoti Singh pawan singh wife jyoti singh trolled khesari lal song controversy

एक्टर व सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति दूसरे फ्रेम में सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव

Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक गाने को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने गलती से खेसारी लाल यादव का गाना अपने पति पवन सिंह का बता दिया. अब उन्होंने इस पूरे विवाद पर सफाई दी है. जानिए ज्योति सिंह ने क्या कहा है?

विज्ञापन

Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी विवादों की बात होती है, तो पवन सिंह का नाम अपने आप सामने आ जाता है. लेकिन इस बार मामला खुद उनके बजाय उनके निजी जीवन से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों एक वीडियो को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. हुआ ये कि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘जान गइनी प्यार नइखे…’ गाने को पवन सिंह का बता दिया. जबकि ये गाना खेसारी लाल यादव का है.

ज्योति ने वीडियो के जरिए दी सफाई

बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गलती को पकड़ लिया और ज्योति को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाए किसी ने पूछा कि क्या उन्हें अपने पति के गाने भी नहीं पता, तो किसी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्होंने पति ही बदल लिया है. ट्रोलिंग बढ़ती देख ज्योति ने भी चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी. ज्योति ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक छोटी सी गलती इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी. उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई क्योंकि वो भोजपुरी गाने ज्यादा नहीं सुनतीं और उन्हें सच में लगा कि ये गाना उनके पति का है.

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इस दौरान ज्योति काफी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने ट्रोलर्स से सवाल किया कि क्या उनके घर में महिलाएं नहीं हैं और क्या उनसे कभी गलती नहीं होती? ज्योति ने अपने बीते कई सालों के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि वो लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान हैं और लगातार ट्रोलिंग से और टूट रही हैं.

यह भी पढ़ेंं: इंतजार खत्म, शुरू हो गयी पंचायत 5 की शूटिंग, BTS आया सामने

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola