Giridih News :इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

Updated at : 02 Apr 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

Giridih News :मुफस्सिल थानांतर्गत हरिसिंहरायडीह निवासी कुलदीप कुमार दास ने अपनी बहन को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित करने और जहर खाने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने एसएनएमएमसीएच धनबाद में पुलिस के समक्ष अपना फर्दबयान दर्ज कराया है.

विज्ञापन

फर्द बयान के अनुसार प्रार्थी की बहन गौरी देवी को उसके ससुराल वाले लंबे समय से प्रताड़ित करते आ रहे थे. इसी से तंग आकर गौरी देवी ने गत 28 मार्च को अपने घर में ही जहर खा लिया. घटना की जानकारी मिलने पर उनके भांजे ने फोन कर बताया कि उनकी मां ने जहर खा लिया है. इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने गौरी देवी की स्थिति गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के बाद इलाज के दौरान चिकित्सकों ने गौरी देवी को मृत घोषित कर दिया.

ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

आरोप लगाया है कि उसके बहनोई अनिल कुमार, सास कौशल्या देवी, चाचा ससुर महादेव दास, चाची सास गजनी देवी और चचेरा देवर मोनू दास सभी मिलकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola