Giridih News :जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 11:16 PM
Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर घुठिया के पास बुधवार की रात जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को एनएच के एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया.
मृतक फिटकोरिया गांव निवासी इस्तेखार अंसारी का पुत्र इमामुल अंसारी (25) है. वहीं, घायल कोल्हरिया का रहने वाला सोनू अंसारी है. सूचना मिलने पर परिजन रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे. इमामुल की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिजनों ने जेसीबी मशीन चालक की लापरवाही से घटना की बात कहते हुए हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बेंगाबाद से लौट रहा था इमामुल
बताया जाता है कि इमामुल और सोनू बाइक से बेंगाबाद से रात में घर लौट रहे थे. घुठिया गांव के चालक मो युनूस के गैराज में जेसीबी मशीन घुसाने के लिए सड़क पार कर रहा था. जेसीबी चालक अचानक सड़क के बीचोंबीच आने के कारण सामने से आ रहे बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों युवक सड़क पर गिर गया.काफी देर सड़क पर पड़े रहे घायल
गंभीरावस्था में काफी देर तक दोनों वहीं पड़ा रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर जेसीबी चालक व गैराज संचालक ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाने में दिलचस्पी दिखाते, तो उसकी जान बच सकती थी. बाइक सवार दोनों युवक मजदूरी कर परिवार का भर- पोषण करता था. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव लाया गया. इधर, एसआई विजय मंडल का कहना है कि जेसीबी को जब्त कर लिया गया है. जेसीबी मशीन मालिक की पहचान की जा रही है. परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










