Giridih News :बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, आठ पर केस

Updated at : 02 Apr 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, आठ पर केस

Giridih News :मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बुधवार की देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कर रहे थे. उनके साथ सदर सीओ जितेंद्र प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित पुलिस के कई अधिकारी व जवान अभियान में शामिल थे.

विज्ञापन

बताया गया की लगातार सूचना मिल रही थी कि बराकर नदी से लगातार बालू तस्करी हो रहा है. तस्कर प्रतिदिन काफी मात्रा में बालू का अवैध उठाव कर जिले समेत आसपास के जिवों में इसे खपा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर माइनिंग विभाग, अंचल और थाना स्तर पर संयुक्त टीम का ने छापेमारी शुरू की. बुधवार की शाम जब टीम नदी किनारे पहुंची, तो पुलिस को देखते ही कई बालू तस्कर ट्रैक्टर लेकर भाग गये. इसके बाद पुलिस ने देर रात एक बार फिर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरूखा इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान भी पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, लेकिन एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से डंप किया गया बालू भी बरामद किया गया.

खनन विभाग के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

अवैध बालू खनन, भंडारण व परिवहन के मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी जिला खनन कार्यालय में पदस्थापित खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव के आवेदन के आधार पर हुई है. कहा गया है कि खनन टास्क फोर्स व मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम महतोडीह गांव के आगे बराकर नदी के किनारे छापेमारी की. इस दौरान नदी व सड़क के पास अवैध रूप से जमा किया गया बालू मिला. बुधवार की देर रात पुन: गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया, हालांकि, टीम को देख चालक फरार हो गया. ट्रैक्टर पर सौ सीएफटी बालू लदा हुआ था. वैध कागजात नहीं मिलने पर ट्रैक्टर व बालू को जब्त कर मुफस्सिल थाना लाया गया. जांच में यह बात सामने आयी कि धनबाद और गिरिडीह जिले के कई बालू तस्कर इस अवैध धंधा में शामिल है. खान निरीक्षक ने सूरज यादव, प्रभाकर मंडल, गौरव गुप्ता, खेदन मंडल, प्रद्युमन मंडल उर्फ पदुम मंडल, कुमोद मंडल, अशोक मंडल व पुनीत मंडल सहित महतोडीह व मटरूखा क्षेत्र के अन्य ट्रैक्टर मालिक व चालक को आरोपित किया है.

अवैध बालू तस्करी में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया. एक बालू लदा ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है. पुलिस के आते देख सभी बालू तस्कर ट्रैक्टर लेकर भाग गये. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola