ePaper

डीलर की मनमानी के खिलाफ ब्लॉक पहुंचे कार्डधारी, की शिकायत

Updated at : 13 Jun 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर की मनमानी के खिलाफ ब्लॉक पहुंचे कार्डधारी, की शिकायत

प्रखंड के खातून महिला एसएचजी समूह फतहा से जुड़ी एक दर्जन कार्डधारी जमुआ बीडीओ सह प्रभारी एमओ से मिलकर डीलर की मनमानी की शिकायत की.

विज्ञापन

जमुआ.

प्रखंड के खातून महिला एसएचजी समूह फतहा से जुड़ी एक दर्जन कार्डधारी जमुआ बीडीओ सह प्रभारी एमओ से मिलकर डीलर की मनमानी की शिकायत की. कार्डधारी कलवती देवी, सुनीता देवी, धर्मशीला देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, दर्शनी देवी, चिना देवी, ललिता देवी, निरिया देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी आदि ने कहा कि उक्त डीलर तीन माह से राशन नहीं दे रही है. हर माह अपनी दुकान बुला कर ई पोस मश्गीन में अंगूठा ले लेती है और दूसरे दिन राशन के लिए बुलाती है. लेकिन, जब दूसरे-तीसरे दिन राशन लेने जाते हैं, तो राशन नहीं देती है. कहा कि जब हमलोग ब्लॉक से पता किये तो बताया गया कि प्रतिमाह राशन भेज दिया जा रहा है .

क्या कहते हैं पदाधिकारी

एजीएम देवलाल रजवार ने कहा कि रोस्टर के अनुसार हर माह डीलर के यहां राशन भेजा जा रहा है. 11 जून को अप्रैल माह का राशन भेजा गया है. वहीं, बीडीओ सह प्रभारी एमओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व के दिन भी खातून महिला समूह के दुकान का जांच की गयी थी. अनियमितता मिलने पर डीएसओ गिरिडीह को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola