Giridih News :तीन लाख की चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी भेजे गये जेल

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :23 Apr 2026 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :तीन लाख की चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी भेजे गये जेल

Giridih News :सरिया थानांतर्गत केसवारी बाजार के पास बीते 15 अप्रैल को हुई तीन लाख रु की चोरी का मामला पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर सुलझा लिया है.

विज्ञापन

इस बाबत सरिया थाना में दर्ज कांड के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में लिप्त दो अपराधियों को पचंबा से गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

मंजू देवी (44), पति-लखन महतो, साकिन बालेडीह, थाना सरिया ने बच्चों के विवाह के लिए एसबीआई सरिया शाखा से तीन लाख रु निकालकर बाइक की डिक्की में रखी थी. केसवारी बाजार के पास एक फल दुकान से खरीदारी करते समय चोरों ने डिक्की से पैसा चुरा लिया था. इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर सरिया थाना में कांड सं 70/2026 दर्ज किया गया था. न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया है.

सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अपराधियों को पचंबा (गिरिडीह) से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में खुर्शीद अंसारी (37), पुत्र अब्दुल जब्बार अंसारी तथा मो साबिर अंसारी (50 ) पिता स्व हातिम दोनों निवासी थाना पचंबा, जिला गिरिडीह के हैं. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

निशानदेही पर हुई बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक (नंबर जेएच 11 एए 7883), दो मोबाइल फोन और चोरी के 15,000 रु नगद बरामद किये हैं. पुलिस ने बरामद बाइक, मोबाइल और नगद को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया है. एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. खुर्शीद अंसारी के विरुद्ध गिरिडीह जिला के पचंबा, बेंगाबाद, बिरनी तथा जामताड़ा नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं, जबकि मो साबिर के विरुद्ध बिरनी तथा पचंबा थाना में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं.

टीम में शामिल थे कई पुलिस पदाधिकारी

मामले के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम में एसडीपीओ धनंजय राम, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, थाना प्रभारी पचंबा, निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह तथा थाना के सशस्त्र बल रखे गये थे. अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया गया है. शेष बरामदगी तथा पूरे मामले की जांच जारी है. यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय लोगों में पुलिस की छवि को मजबूत करनेवाली साबित हुई है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola