Giridih News :कबरीबाद माइंस में छापेमारी, 15 बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कबरीबाद माइंस में छापेमारी, 15 बाइक जब्त

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में गुरुवार की अलसुबह कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल व होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर कोयला तस्करी में इस्तेमाल 15 बाइक जब्त किया है. यह कार्रवाई गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस में की गयी.

विज्ञापन

इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवान कबरीबाद पहुंचे. यहां पर बाइक कोयला ले जाने के लिए खड़ी मिलीं. टीम ने ऐसे 15 बाइकों को जब्त कर लिया. हालांकि, कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि कोयला तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर 15-16 बाइक जब्त किया गया है. बताया कि कोयला तस्करों द्वारा उत्पादन को प्रभावित करके कोयला चोरी की जाती है. इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि जब्त बाइक को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना को सौंप दिया गया है. श्री मीणा ने कहा कि कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

उत्पादित कोयला चोरी के साथ अवैध खनन भी होता है

बता दें कि गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद, सीपी साइडिंग से व्यापक स्तर पर कोयले की चोरी की जा रही है. कोयला चोर कंपनी द्वारा उत्पादित कोयले की चोरी करने के साथ-साथ अवैध खनन भी करते हैं. यहां से बाइक से कोयला विभिन्न इलाकों में टपाया जाता है. इससे एक ओर जहां सीसीएल को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कोयला तस्कर मालामाल हो रहे हैं.

इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं कोयला तस्कर

इस एरिया के महुआपथारी, ओपेनकास्ट माइंस के आसपास, भूतनाथ आदि इलाकों में भी कोयला माफिया सक्रिय हैं. महुआपथारी में सीसीएल की बिजली का प्रयोग करके अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है. इसके खिलाफ सुरक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बताया जाता है कि महुआपथारी इलाके में अवैध खनन के कारण कई बार भू-धंसान की घटनाएं घटित हो चुकीं हैं, जिसमें जानमाल का नुकसान हो चुका है. पुन: एक बड़ी घटना की आशंक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने अवैध खनन के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola