Giridih News :जेसीबी-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :23 Apr 2026 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गावां पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार की देर शाम जेसीबी व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
घायल की पहचान भंडारी के श्रवण कुमार पिता सहदेव महतो के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार अपने ससुराल चक जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक पर उसकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आयीं हैं.
ग्रामीणों के मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉ नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




