Giridih News : भाजपा की मंशा आरक्षण को खत्म करने की : कल्पना

Giridih News : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की मंशा आरक्षण को पूरी तरीके से से खत्म करने की है. भाजपा ने ही झारखंडियों के मिलने वाले आरक्षण को कम करने का काम किया है.
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की मंशा आरक्षण को पूरी तरीके से से खत्म करने की है. भाजपा ने ही झारखंडियों के मिलने वाले आरक्षण को कम करने का काम किया है. कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं को सम्मान के साथ रोजगार भी मिला. इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. उक्त बातें उन्होंने सोमवार को इंडिया एलायंस के धनवार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगने के लिए तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोरेन ने संताली भाषा में भी लोगों को संबोधित किया. झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी, भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए प्रणव वर्मा, मो इमरान अंसारी, लालो मुर्मू, निरंजन सिंह ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता मो मुनीबुद्दीन अंसारी ने की. संचालन रिंकू बर्णवाल ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










