भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को जिला कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने की. मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, विशिष्ट अतिथि जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो महिलाओं का सम्मान कर सकती है. कार्यक्रम में गुलाल व फूल से मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों ने होली खेली. लखपति दीदी, मुद्रा लोन लेकर व्यावसायिक कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह, नीतू शंकर, रीता माथुर, प्रो. पुष्पा सिन्हा, संगीता सेठ, संजू देवी, सावित्री भारती, अनीता यादव, निक्की कुमारी, नैना देवी, गुड़िया देवी, मीना गुप्ता, पिंकी सिंह, आरती आर्यन, पिंकी कुमारी, प्रेमलता गुप्ता, सुनीता देवी, अंजू टुडू, रीना शर्मा, डोली पाठक, कंचन देवी, बीना शर्मा, चंचला देवी, वर्षा कुमारी, संजू देवी, बेबी देवी आदि उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है