Giridih News :महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार : प्रो विनीता
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Apr 2026 11:35 PM
Giridih News :शहर में भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली. इस दौरान कांग्रेस द्वारा संसद में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित नहीं होने देने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया. टावर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है. इस विधेयक से लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी होती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है. वह महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है. कहा कि मोदी सरकार लगातार महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है. ताकि आधी आबादी सशक्त होकर निर्णय ले सके और नेतृत्व कर सके.
25 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
उन्होंने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदेश भर की महिलाएं भारी संख्या में महिला आरक्षण बिल नहीं पास होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी, समीर दीप, सरिता शर्मा, बबली साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, देवराज, सुरेश मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










