Giridih News :बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 11:29 PM
Giridih News :बेंगाबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना गांडेय थाना क्षेत्र के शीतलाटांड़ गांव निवासी साबिर अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. उसके पास से चोरी की एक बाइक व उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक को पुलिस ने बरामद किया.
इसकी जानकारी बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि पिछले रविवार को भंडारीडीह पंचायत के दिघरियाखुर्द गांव निवासी बुधुलाल चौड़े की बाइक संख्या जेएच 10बीके 8034 को उसके घर के सामने से चोरी हो गयी थी. पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी. एसपी को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली की एक युवक चोरी की बाइक के साथ गांडेय-गिरिडीह मार्ग से युवक गुजर रहा है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. दल ने ग्रामीणों के सहयोग से साबिर अंसारी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया.
पूछताछ में स्वीकार की संलिप्तता
पूछताछ में उसने एक अन्य युवक के साथ मिलकर बुधुलाल चौड़े की बाइक चोरी की बात कबूल की. थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूला कि पूर्व में उसने चोरी की बाइक झूठ बोलकर बेचा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बहादुरपुर गांव में छापेमारी करते हुए चोरी की दो अन्य बाइक बरामद कर लिया. दोनों वाहनों को खरीदने वाले को आरोपित साबिर ने पिछले छह माह से कागजात देने का झांसा दे रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया. वहीं, उससे मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर रही है. टीम में थाना प्रभारी के अलावा एसआई विजय मंडल, उदय नारायण सिंह, एएसआई सुनील तिर्की के अलावे जवान और चौकीदार शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










