Giridih News: नौ साल बाद भी 14 फरवरी को याद कर सिहर उठते हैं बगोदर के लोग, सरस्वती पूजा के जुलूस में कंटेनर घुसने से 12 लेगों की हुई थी मौत

Updated at : 13 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: नौ साल बाद भी 14 फरवरी को याद कर सिहर उठते हैं बगोदर के लोग, सरस्वती पूजा के जुलूस में कंटेनर घुसने से 12 लेगों की हुई थी मौत

Giridih News: 14 फरवरी को याद कर आज भी बगोदर के लोग सिहर जाते हैं. संतुरपी जीटी रोड में हुए दर्दनाक सड़क हादसा लोगों के लिए एक सबक भी है. संतुरपी में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे 14 फरवरी 2016 को सरस्वती पूजा को प्रतिमा विसर्जन के लिए जीटी रोड पर जुलूस निकाला था. जुलूस में स्कूली बच्चे के अलावा संतुरपी-गैड़ा के लोग भी नाचते-गाते चल रहे थे. इसी दौरान जीटी रोड बगोदर की ओर से जा रही एक कंटेनर अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल बच्चों व ग्रामीणों को रौंदते हुए निकल गयी.

विज्ञापन

दुर्घटना में 12 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. इनमें सुखदेव पंडित, संजय बर्णवाल, रामप्रसाद बर्णवाल, विनय शर्मा, गौतम बर्णवाल, सचिन राणा, शंकर पंडित, पवन पंडित, ओमप्रकाश पंडित, हेमलाल पंडित, सौरभ कुमार राणा व अजय राणा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गयी. वहीं, कई लोग घायल भी हुए थे. घटना की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे. देखते ही देखते जीटी रोड भी जाम हो गया. रात भर जीटी रोड पर आवागमन बाधित रहा. घटना के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को संतुरपी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है. शुक्रवार को भी श्रद्धांजलि सभा होगी. इसमें सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. घटना को लेकर मृतकों के परिवारों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजा, तो दिया गया, लेकिन सरकारी नौकरी की घोषणा के बाद भी नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola