Giridih News :आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नहीं हुआ उद्घाटन, परेशानी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए सभी पंचायतों में सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना रही है. इसी के तहत सरिया प्रखंड की मंदरामो पश्चिमी पंचायत के लुतियानो गांव में इसका निर्माण करवाया गया, लेकिन आज तक स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है. इससे लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए सभी पंचायतों में सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना रही है. इसी के तहत सरिया प्रखंड की मंदरामो पश्चिमी पंचायत के लुतियानो गांव में 25 जनवरी 2024 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शिलान्यास तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया था. इसके बाद लगभग 48 लाख रुपये की लागत से आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. लेकिन उद्घाटन नहीं होने से लोगों को यहां से कोई सुविधा नहीं मिल रही है. इस संबंध में स्थानीय पंसस गायत्री कुमारी ने बताया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं होने के कारण खासकर महिलाओं को प्रसव के लिए लगभग सात किलोमीटर दूर सरिया बाजार जाना पड़ता था.

जनप्रतिनिधियों की पहल पर हुआ निर्माण

जनप्रतिनिधियों की पहल पर यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवाया गया. इसके उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के लोयाबार, बड़की लुतियानो, बीचकट्टी, बरकट्ठी, कालापत्थर, औरवाटांड़ समेत अन्य गांवों को स्वास्थ्य लाभ दिलाना है. उन्होंने बताया कि संवेदन ने भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया. लेकिन, विभाग ने अभी तक यहां स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त नहीं किया है. इससे क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य लाभ लेने से वंचित हैं. चिकित्सा प्रभारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं जल्द ही लोगों को मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola