Giridih News :मधुबन में हुआ वशुनंदी जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 10:50 PM

विज्ञापन

Giridih News :जैन धर्म के पावन तीर्थस्थल मधुबन सम्मेद शिखर में सोमवार को आचार्य श्री वशुनंदी जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ. तीर्थ क्षेत्र जयकारे से गूंज उठा. हजारों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के स्वागत में भक्ति भाव से सहभागिता की.

विज्ञापन

महाराज श्री के मंगल प्रवेश को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारी की जा रही थी. मधुबन क्षेत्र को आकर्षक तोरण द्वारों, ध्वज-पताकाओं और बैनरों से सजाया गया था. जैसे ही आचार्य श्री ससंघ क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया. दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए सम्मेद शिखर पहुंचे.

उत्तर प्रदेश में हुआ था पिछला चातुर्मास

आचार्य श्री वशुनंदी जी महाराज का पिछला चातुर्मास उत्तर प्रदेश के एक क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था. इसके बाद अब उनका यह मंगल प्रवेश विशेष महत्व रखता है. मंगल प्रवेश के उपरांत आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन दिया. उन्होंने धर्म, संयम और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा वर्तमान जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola