Giridih News :जबरन जमीन पर कब्जा का प्रयास, फाब्ला ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :फाब्ला ने जबरन जमीन कब्जा के विरोध में शुक्रवार को महुआर के बोरोटांड़ प्रतिवाद मार्च निकाला. पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भू-माफियाओं का आतंक हद से ज्यादा बढ़ चुका है. वह किसी भी तरह की जमीन का एग्रीमेंट लेकर असामाजिक तत्वों के सहारे जमीन कब्जा करने उतर जाते हैं. इससे गरीब और कमजोर लोगों का हक मारा जा रहा है.

विज्ञापन

भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक के खिलाफ एकजुट हों ग्रामीण : राजेश यादव

फाब्ला ने जबरन जमीन कब्जा के विरोध में शुक्रवार को महुआर के बोरोटांड़ प्रतिवाद मार्च निकाला. पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भू-माफियाओं का आतंक हद से ज्यादा बढ़ चुका है. वह किसी भी तरह की जमीन का एग्रीमेंट लेकर असामाजिक तत्वों के सहारे जमीन कब्जा करने उतर जाते हैं. इससे गरीब और कमजोर लोगों का हक मारा जा रहा है. कई मामलों में ना चाहकर भी रैयतों को अपनी जमीन छोड़नी पड़ती है. इन्हें किसी न किसी रूप में सफेदपोशों, समाजसेवियों सहित प्रशासन और पुलिस के भी कुछ लोगों का प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोग मिलता है. यह सरासर गलत है और इस अन्याय के खिलाफ आम जनों को एकजुट होना होगा.

राजकीय शोक के दौरान करवाया गया जमीन का सीमांकन

श्री यादव ने कहा पिछले राजकीय शोक के दौरान चार अगस्त को भू-माफियाओं ने असामाजिक तत्वों के साथ जमीन सीमांकन की आड़ में एक गरीब परिवार को उसकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की. इसके खिलाफ मार्च का आयोजन किया गया. कहा इस मुद्दे पर स्थानीय लोग चुप नहीं रहेंगे, बल्कि एकजुट होकर आतंक और किसी भी नाजायज गतिविधियों का विरोध करेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार द्वारा थाना में दिये गये आवेदन और मौजूद साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की. मुखिया पति महेंद्र चौधरी, वार्ड सदस्य गाजो पंडित, छोटू पासी, शंकर यादव, संजय चौधरी, सुखदेव गोस्वामी ने भी संबोधित किया. इस दौरान बोरोटांड़ से महुआर चौक तक मार्च निकालकर अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा भू-माफिया के आतंक पर रोक लगाने की मांग की गयी. इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया.

ये थे उपस्थित

अध्यक्षता स्थानीय पंसस बासुदेव पासी व संचालन शिवनंदन यादव ने किया. मौके पर फाब्ला नेता शंभु तुरी, रामलाल मंडल, मनोज यादव, बीरेंद्र यादव, सोमर पंडित, जागेश्वर पंडित, बलदेव पंडित, कुंजल पंडित, भूषण पासी, सौरभ वर्मा, विजय वर्मा, संतोष यादव, सुरेश यादव, बसंत यादव, पप्पू यादव, मुकेश यादव, उमा देवी, गोखली देवी, सावित्री देवी, ननकी देवी, उमेश यादव, प्रदीप यादव, चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola