Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से गिरा आर्मी जवान, घायल

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह आर्मी का एक जवान राजधानी एक्सप्रेस गिरकर घायल हो गया. उसका प्राथमिक इलाज आरपीएफ के जवानों ने एक निजी अस्पताल में करवाया.
इस संबंध में आरपीएफ हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 5:15 बजे रांची राजधानी एक्सप्रेस (20840 डाउन) धीमी गति से गुजर रही थी. ट्रेन उतरने के क्रम में एक रेल यात्री गिरकर घायल हो गया.
जानकारी मिलने पर पहुंचे आरपीएफ जवान, अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी मिलने पर उनके निर्देशानुसार प्लेटफार्म पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवान आरक्षी रोहित कुमार तथा स्टेशन पोर्टल राजेश पंडित घटनास्थल पर पहुंचे. हजारीबाग रोड के अधिकारियों को सूचना देते हुए अन्य लोगों के सहयोग से घायल को इलाज सरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. पूछने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम जयप्रकाश कुमार (41) पिता रामजन्म सिंह, गांव चमुरा, थाना-आति, जिला- गया (बिहार) बताया. कहा कि वह आर्मी का जवान है.
गया में उतरना था आर्मी
जवान को
बताया कि वह लखनऊ से गया तक कोच नंबर बी वन में यात्रा कर रहा था. नींद लगने के कारण वह गया में उतर नहीं सका. हजारीबाग रोड स्टेशन पर गाड़ी स्लो होने पर सोचा कि यहां से उतरकर दूसरी गाड़ी पकड़ गया चले जाऊंगा. इसी क्रम में साउथ साइड में उतरने के क्रम में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया. अधिकारियों ने घटना की सूचना उनके चचेरे भाई अमन कुमार को दी. सूचना मिलते ही परिजन निजी एंबुलेंस से सरिया पहुंचे. आरपीएफ ने घायल आर्मी जवान को परिजन को सौंप दिया. परिजन उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गये. जवान खतरे से बाहर है. जवान व उसके परिजन ने इस कार्य आरपीएफ के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










