नाबालिग से छेड़छाड़ व घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बगोदर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि उसकी पुत्री को एक साल से टोले का ही एक युवक स्कूल जाने के दौरान परेशान और छेड़छाड करता था. इसकी जानकारी मिलने पर उसने युवक को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, उक्त युवक के परिजनों अपने पुत्र को नहीं समझा, बीते दिन घर में घुस कर उसके और महिला सदस्यों के साथ मारपीट की. कहा है कि टोला के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने लाठी-डंडे तथा चाकू लेकर उसके घर में घुसे और हमला कर दिया. बच्चों समेत परिवार के सदस्यों डंडा से पीटा. वहीं पुत्री को भी उठा लेने की धमकी दी. कहा है कि मारपीट के घटना के समय वह यज्ञ कराने बोकारो गया था. वापस लौटने पर उसके साथ ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है. लोगों के जमा होने पर जान से मारने व पुत्री का अपहरण करने की धमकी दी. थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया किआवेदन मिला है. इस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










