Giridih News :दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप, थाना में दिया आवेदन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार यास्मीन परवीन की शादी इसी वर्ष 15 अप्रैल को हुई थी.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार यास्मीन परवीन की शादी इसी वर्ष 15 अप्रैल को हुई थी. विवाह के समय 70 हजार रुपये नकद, गहने और करीब 1 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान दिया गया था. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और यास्मीन को प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी क्रम में गुरुवार को जब यास्मीन की मां हाजरा खातून और भाई बातचीत करने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने मिलकर दोनों की पिटाई कर दी. शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान यास्मीन के भाई से मोबाइल और नकदी भी छीन ली गयी. परिजनों का कहना है कि मौके पर आसपास के लोग नहीं होते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. मारपीट में घायल हाजरा खातून का इलाज इस समय गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता पक्ष ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया की मामले की शिकायत मिली है, जांच पड़ताल कर कार्यवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola