Giridih News :प्रशासन डीजे पर रोक नहीं लगाये, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो : साक्षी जी महाराज

Updated at : 14 Mar 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :प्रशासन डीजे पर रोक नहीं लगाये, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो : साक्षी जी महाराज

Giridih News :उन्नाव (यूपी) के सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि रामनवमी जैसे त्योहार में प्रशासन डीजे पर रोक लगाने के बजाए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे. कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के इस महान पर्व पर किसी प्रकार की रोक लगाना किसी प्रकार से उचित नहीं है. भाजपा सांसद गिरिडीह के शांति भवन कक्ष में आयोजित सात दिवसीय गीता कथा के अवसर पर शामिल होने यहां आए हुए थे.

विज्ञापन

सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि रामनवमी और डीजे पर रोक लगाने संबंधी बयान देनेवाले राज्य के मंत्री इरफान अंसारी को यह बात अच्छी तरह से पता है कि वे भी भगवान राम के ही वंशज हैं. यह बात सही है कि अभी उनलोगों ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया है. कहा कि अधिकांश मुस्लिमों को यह बात पता है. ऐसे में उनके खिलाफ बयान देना किसी को शोभा नहीं देती.

झारखंड में जोड़-तोड़ की सरकार है, जो किसी तरह से चल रही है

कहा कि झारखंड में जोड़-तोड़ की सरकार है जो किसी तरह से चल रही है, पर कोई विकास कार्य नहीं कर रही है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश पूर्ण रूप से सुरक्षित है. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब दिया बुझने का समय आता है तो वह खूब फड़फड़ाता है, वही हाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है. कहा कि उनके जाने का समय तय है, इसलिए तो एक आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी वे अनादर कर देती हैं और उलूल-जूलूल बातें करती हैं. श्रद्धालुओं को संबोधित करने के दौरान सांसद ने कहा कि इस्लाम धर्म में बच्चे शुरू से ही मदरसा जाना शुरू कर देते हैं, ताकि वे अपने धर्म की अधिकाधिक जानकारी प्राप्त कर सकें. इसके विपरीत हिंदू समुदाय यानि सनातनी अपने बच्चों को राम और कृष्ण के बारे में कोई जानकारी देने में पीछे रह जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपने धर्म के बारे में या सनातन धर्म के बारे में जानकारी दें, ताकि उनमें राम और कृष्ण का संस्कार आ सके.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola