Giridih news: मारपीट कर जेवरात व नकद छीनने का आरोप
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 12 Sep 2025 4:00 AM
Giridih news: परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में कांड (संख्या 89/25) अंकित कर लिया गया है.
देवरी थाना क्षेत्र के सिकरुडीह गांव निवासी पंकज कुमार पंडित ने न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर बसमता सरौन, थाना चकाई के बच्चू पंडित, बबली कुमारी, उगन पंडित, रेखा देवी व नितेश कुमार तथा सिकरुडीह के नकुल पंडित व सीता देवी पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने, सोने-चांदी का जेवरात व आठ हजार रुपये नकद राशि छीन लेने का आरोप लगाया है. परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में कांड (संख्या 89/25) अंकित कर लिया गया है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










