Giridih news: नाबालिग को भगाने का आरोपी धनबाद स्टेशन से पकड़ाया
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Sep 2025 1:29 AM
Giridih news: पुलिस आरोपी के साथ उक्त नाबालिग को भी बरामद कर बेंगाबाद थाना ले गयी. जहां पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी चरघरा निवासी विनय कुमार कुशवाहा को जेल भेज दिया गया.
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नियत से भगाकर सूरत ले जाने के लिए धनबाद पहुंचे आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस आरोपी के साथ उक्त नाबालिग को भी बरामद कर बेंगाबाद थाना ले गयी. जहां पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी चरघरा निवासी विनय कुमार कुशवाहा को जेल भेज दिया गया. वहीं, नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामला मोतीलेदा पंचायत का है. बेंगाबाद पुलिस युवक का मोबाइल ट्रेस करते हुए मंगलवार की शाम धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और दोनों को पकड़ लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










