Giridih News :नाबालिग को लेकर भागने का आरोपी भेजा गया जेल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Apr 2026 10:47 PM
Giridih News :गोलगो पंचायत के एक गांव अपने ननिहाल आयी नाबालिग को लेकर भागनेवाले युवक को बेंगाबाद पुलिस ने महेशमुंडा स्टेशन के समीप से मंगलवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को सकुशल थाना लाकर नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी.
बुधवार को आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी युवक बुढ़ई थाना क्षेत्र के एक गांव के आरोपी को जेल भेज दिया गया. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है कि बुढ़ई थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग कुछ दिनों से गोलगो स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी. गत 14 अप्रैल की दोपहर को वह अचानक गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ नाबालिग को अपहरण कर ले भागने का मामला दर्ज कराया. इसके बाद बेंगाबाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी. तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने महेशमुंडा के पास छापेमारी करते हुए देर शाम को दोनों को सकुशल बरामद करने में सफलता पायी. नाबालिग की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है.
फरार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
लंबे समय से फरार दो अभियुक्तों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि सोनबाद पंचायत के महदेया निवासी दिनेश तुरी और तुलसी तुरी के खिलाफ बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की. इधर, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को फरार अभियुक्त के घर में होने का पता चला. सूचना के बाद बेंगाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को दोनों के घरों में छापेमारी कर उनकी गिरफ्तारी हो पाई. थाना लाने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरिडीह जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










