बच्चे को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया युवक, मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी 36 वर्षीय प्रकाश तुरी के रूप में हुई है. प्रकाश तुरी सुबह दवा लाने के लिए अपनी बाइक से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान परसाटांड़ के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें एक निजी वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola