ePaper

<bha>--</bha>शाॅर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, ढाई लाख की संपत्ति जली

Updated at : 24 Dec 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
<bha>--</bha>शाॅर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, ढाई लाख की संपत्ति जली

Giridih News :तेलोनारी गांव में मंगलवार की दोपहर शाॅर्ट-सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गयी. धुआं और आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने बंद घर का ताला तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

तेलोनारी गांव में मंगलवार की दोपहर शाॅर्ट-सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गयी. धुआं और आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने बंद घर का ताला तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद जबतक आग पर काबू पाया जा सका तबतक घर में रखे फ्रिज, कूलर, गद्दे, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी, अनाज, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जल गये. पीड़ित मो यासिन अंसारी के ने बताया कि उसे करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है. बताया कि सुबह वह काम करने चला गया था. उसकी पत्नी भी घर से दूर खेती कार्य में व्यस्त थी. घर में ताला लगा था. दोपहर में शाॅर्ट-सर्किट से घर में आग लगने की उसे जानकारी मिली. ग्रामीणों ने अंचल विभाग से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola