Giridih News :प्रशासन से वार्ता के बाद सऊदी अरब में मृत के परिजन का धरना समाप्त

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 11:30 PM

विज्ञापन

अGiridih News :नुमंडल कार्यालय परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार की रात प्रशासन से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया. प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मृत्यु के बाद मुआवजा व अन्य सहायता की मांग को लेकर परिजन धरना पर बैठे थे.

विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर वार्ता हुई. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो शहाबुद्दीन, डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार, प्रभारी बीडीओ सह सीओ शशिभूषण वर्मा तथा डुमरी के इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो धरनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से विस्तृत वार्ता की. इस दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण होने पर मृतक की पत्नी बसंती देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. इसके अतिरिक्त पुलिस की ओर से भी सहयोग राशि के तौर पर मृतक की पत्नी को प्रशासन ने तत्काल सहयोग राशि दी गयी, ताकि पार्थिव शरीर को विधिवत प्राप्त कर अंतिम संस्कार किया जा सके. प्रभारी बीडीओ ने जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि के साथ-साथ मृतक के दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चार-चार हजार रुपये दिये जायेंगे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया.

23 अक्तूबर को सऊदी अरब में गोली लगने से हुई थी मौत

मालूम रहे कि मधगोपाली पंचायत अंतर्गत दुधपनिया निवासी विजय कुमार महतो की 23 अक्तूबर 2025 को सऊदी अरब के जेद्दा में गोली लगने से मोत हो गयी थी. उसका पार्थिव शरीर रिम्स रांची में रखा हुआ है. वार्ता के बाद परिजन रांची से शव लाने की तैयारी कर रहे हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो, मृतक के पिता सूर्यनारायण महतो, ससुर चिंतामन महतो, चाचा लोकनाथ महतो व पत्नी बसंती देवी सहित रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, समाजसेवी सिकंदर अली, आजसू के मोहन महतो, मुखिया जागेश्वर महतो व खेमलाल महतो, गुड्डू मल्लिक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola