Giridih News :बिजली तार के चपेट में आने से पिकअप वैन में लगी आग

Updated at : 12 Feb 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बिजली तार के चपेट में आने से पिकअप वैन में लगी आग

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एमएस रावत एल्यूमिनियम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के बाहर 420 वोल्ट बिजली की तार की चपेट में आने से एक पिकअप वैन में आग लग गयी. आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एमएस रावत एल्यूमिनियम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के बाहर 420 वोल्ट बिजली की तार की चपेट में आने से एक पिकअप वैन में आग लग गयी. आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वाहन चालक बिहार का राजू कुमार मंडल ने बताया कि वह फैक्ट्री में एल्यूमिनियम का सामान लोड कर बाहर निकला, तो सामग्री बिजली तार के संपर्क में आ गयी. इसके कारण वाहन में आग लग गयी. फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री संचालक अमित कुमार खंडेलवाल ने कहा कि बिजली तार काफी दिनों से नीचे लटका हुआ है. पहले भी अगलगी की घटना घट चुकी है. इसके संबंध में बिजली विभाग को भी आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. इधर, बिजली विभाग का कहना है कि जल्द तार ठीक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola