Giridih News : डुमरी में शांतिपूर्वक निकला मोहम्मदी जुलूस

Giridih News : पैगंबर साहब के संदेशों से लोगों को कराया अवगत
Giridih News : डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मोहम्मदी जुलूस निकाल पैगंबर साहब के संदेशों से लोगों को बताते हुए सभी से शांति व सद्भाव की अपील की. इसरी बस्ती से अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कारी बरकत अली के नेतृत्व में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया. जुलूस बस स्टैंड, बेरमो मोड़ होते हुए वनांचल चौक से वापस इसरी बस्ती पहुंचा. जुलूस में सनाउल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. वहीं, जामतारा से डुमरी थाना तक भी जुलूस निकाला गया. मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डू मल्लिक सहित दर्जनों लोग शामिल थे. प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी जुलूस निकाला गया. इस दौरान पुलिस मुस्तैद दिखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




