Giridih News :तिरला में जमीन विवाद सुलझाने को लेकर हुई बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर प्रखंड के तिरला काली मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया सरिता साव ने की. इसमें रामनवमी को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के तिरला काली मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया सरिता साव ने की. इसमें रामनवमी को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा हुई. मुखिया ने कहा कि गांव के छह ब्राह्मण परिवार ने समाज के लोगों पर सामाजिक बहिष्कार का जो आरोप लगाया गया है, वह बेबुनियाद है. उन्होंने यह भी कहा कि गांव में जिस स्थान पर चैती काली पूजा हो रही है, उस जमीन को उनके पूर्वजों ने दी है. लेकिन, आज छह ब्राह्मण परिवार जमीन का अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं. कहा कि कल भी हमलोग ब्राह्मण समाज को सम्मान देते आये हैं और आगे भी देंगे. लेकिन, ब्राह्मण परिवार के सदस्य गांव व समाज को बदनाम करने की कोशिश करेंगे, तो उसका विरोध किया जायेगा. मौके पर शिवनारायण महतो, चेतलाल महतो, गुजर महतो, थानू महतो, नेमधारी महतो, विजय पांडेय, महेंद्र साव, नागेश्वर रविदास, महेश कां दु, कोलेश्वर तुरी, छोटू राम, अर्जुन स्वर्णकार, इंदिया देवी, रुकवा देवी, पार्वती देवी, मधु देवी, सुनीता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola