Giridih News :तालाब में डूबने से मजदूर की मौत, परिजनों में मातम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:42 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा के दैनिक मजदूर कौलेश्वर यादव (45) वर्ष की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. घटना बुधवार की अपराह्न लगभग तीन बजे की है.

विज्ञापन

अमनारी पंचायत के मुखिया अजय यादव ने बताया कि कौलेश्वर यादव दैनिक मजदूर था. वह बुधवार को घुठियापेसरा के रास्ते में पड़ने वाले तेलियासिंगा तालाब में दोपहर तीन बजे हाथ-मुंह धोने गया था. इसी दौरान वह फिसलकर तालाब में डूब गया. इसी दौरान गांव के किसी की नजर उस पर पड़ी, तो उसने हो-हल्ला किया. इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और झगर डालकर उसकी तलाश शुरू की.

एक घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव जब्त कर लिया. घटना से परिजनों में मातम है. सूचना पाकर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, एसडीपीओ धनंजय राम व इंस्पेक्टर अजय कुमार पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola