Giridih News :जेवर चमकाने के नाम पर ढाई लाख की सोने की चेन की ठगी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:59 PM

विज्ञापन

Giridih News :शहरी क्षेत्र में एक बार फिर जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. ताजा मामला सर जेसी बोस स्कूल रोड का है, जहां ठग एक महिला को अपना निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

पीड़िता निक्की कुमारी पति सावन कुमार ने बताया कि दोपहर के समय दो युवक उसके घर पहुंचे और खुद को पतंजलि के उत्पाद बेचने वाला बताया. दोनों युवकों के पास पतंजलि लिखा हुआ बैग और पहचान पत्र भी था, जिससे वह उनके झांसे में आ गयी. पीड़िता के अनुसार प्रोडक्ट दिखाने के दौरान दोनों युवकों ने एक पाउडर दिखाया और दावा किया कि इससे सोने के जेवरात पूरी तरह चमक जाते हैं.

बातों में उलझाकर उतरवा ली चेन

इसके बाद उन्होंने बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने की चेन उतरवा ली. ठगों ने चेन को एक डिब्बे में रखकर उसे सौंपते हुए कहा कि डिब्बे को फ्रीज में पांच मिनट तक रखने के बाद चेन बिल्कुल नयी जैसी हो जाएगी. डिब्बा लेकर जब महिला फ्रीज में रखने अंदर गयी. कुछ देर बाद बाहर लौटी, तो दोनों युवक गायब मिले. संदेह होने पर जब डिब्बा खोला गया, तो उसमें सोने की चेन नहीं थी. घटना की जानकारी तुरंत पति को दी. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि फिलहाल थाने में शिकायत नहीं की गयी है. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola